डीएम ने बूथ पर पहुंचकर पूछा कितने वोट जोड़े:बीएलओ को रोज 25 घरों का सर्वे करने के निर्देश

Nov 29, 2026 - 18:12
0
डीएम ने बूथ पर पहुंचकर पूछा कितने वोट जोड़े:बीएलओ को रोज 25 घरों का सर्वे करने के निर्देश
विशेष मतदाता अभियान के तहत रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जिले के विभिन्न मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति परखी। उन्होंने डीएवी इंटर कॉलेज और यूपीटीटीआई सिविल लाइंस में बनाए गए कुल 21 बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी बीएलओ उपस्थित मिले। बीएलओ से पूछा बताइए कितने वोट जोड़े। डीएम ने सभी बीएलओ को प्रतिदिन न्यूनतम 25 घरों का सर्वे अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। डीएवी इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 19 से 24 तक छह बूथों का निरीक्षण किया गया। डीएम ने बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी ली। इसके बाद यूपीआईआईटी सिविल लाइंस में बूथ संख्या एक से 15 तक 15 बूथों का निरीक्षण किया। यहां बीएलओ ने बताया कि घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है और पात्र व छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जा रही है। परमट मंदिर में कैंप लगाकर बनाए 76 वोट भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्र की ओर से सिविल लाइंस मंडल के अंतर्गत परमट मंदिर पर मतदाता बनाने के लिए कैंप लगाया गया। इसमें 76 नए वोट बनवाए गए। कैंप में अनिल दीक्षित, भरत त्रिपाठी, दीपक और ऋषि समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User