वडोदरा की पारूल यूनिवर्सिटी के कॉमेडी शो में बवाल:कॉमेडियन ने महिला एक्टर के सामने की अश्लील हरकत

Nov 29, 2026 - 15:47
0
वडोदरा की पारूल यूनिवर्सिटी के कॉमेडी शो में बवाल:कॉमेडियन ने महिला एक्टर के सामने की अश्लील हरकत
गुजरात में वडोदरा की पारूल यूनिवर्सिटी में हुए 'द लावारी शो' में अश्लीलता पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर इस शो के वीडियो सामने आए हैं। 25 नवंबर को हुए इस शो को लेकर कार्रवाई की मांग की जा रही है। वीडियो में कॉमेडियन भुवन बाम अश्लील टिप्प्णियां और महिला कलाकार के सामने अश्लील इशारा करते नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने शो के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शो के दौरान एक्ट्रेस संजीदा शेख शादी को लेकर बात कर रही थीं। इसी बीच भुवन बाम ने अश्लील टिप्पणी की। उनकी टिप्पणी पर संजीदा हंसती नजर आईं। वीडियो वायरल होने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया। यूजर्स भी जताया विरोध इस मामले में कई यूजर्स ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गुजरात और गुजराती लोग अपनी संस्कृति, संस्कार और सभ्य भाषा के लिए जाने जाते हैं। वडोदरा को संस्कारी नगरी कहा जाता है, लेकिन यहां ऐसे कार्यक्रमों में महिलाओं के खिलाफ टिप्पणियां, अश्लील बातें और आपत्तिजनक हरकतें हो रही हैं। इससे सामाजिक मूल्यों को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने सरकार से 'लवारी' शो पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और ऐसे कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की। काजल हिंदुस्तानी की शो बंद करने की मांग इस मामले में सोशल एक्टिविस्ट और हिंदू नेता काजल हिंदुस्तानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके शो 'लवारी' के निर्माताओं पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने गुजराती संस्कृति और परंपराओं की सीमाओं को बनाए रखने के लिए शो को तुरंत बंद करने की मांग की है और दावा किया है कि प्रसिद्धि पाने के लिए समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया की शैली की नकल की गई है। वेब सीरीज से चर्चा में आए थे भुवन बाम 2018 में भुवन बाम ने 'टीटू टॉक्स' नाम से सेलिब्रिटी इंटरव्यू सीरीज शुरू की। इसमें शाहरुख खान, करण जौहर, एसएस राजामौली, राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसी हस्तियां शामिल हुईं। 2021 में उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत वेब सीरीज 'ढिंढोरा' रिलीज की। इसमें उन्होंने नौ अलग-अलग किरदार निभाए। इसके बाद 2023 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज 'ताजा खबर' से ओटीटी पर मुख्य अभिनेता के रूप में शुरुआत की। इसमें उनके वसंत गावड़े के किरदार को काफी पसंद किया गया। 2024 में इस सीरीज का दूसरा सीजन भी रिलीज हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User