SGPGI में डायबिटीज पीड़ित बच्चों के लिए सपोर्ट ग्रुप:50 बच्चे हुए शामिल, जरूरतमंद परिवारों को इंसुलिन और जांच के उपकरण मिले

Nov 29, 2026 - 18:28
0
SGPGI में डायबिटीज पीड़ित बच्चों के लिए सपोर्ट ग्रुप:50 बच्चे हुए शामिल, जरूरतमंद परिवारों को इंसुलिन और जांच के उपकरण मिले
लखनऊ में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों के लिए SGPGI ने पहल की है। इसके तहत डेडिकेटेड टाइप-1 डायबिटीज सपोर्ट ग्रुप प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें करीब 50 बच्चों समेत 200 लोगों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने पेंटिंग, गाने और डांस के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं, परिवारों ने बीमारी के साथ सामान्य जीवन जीने के अनुभव साझा किए। सपोर्ट ग्रुप से मिला आत्मबल तीन साल की एक बच्ची को टाइप-1 डायबिटीज होने का पता चला तो परिवार परेशान हो गया। इतनी कम उम्र में इंसुलिन और ब्लड ग्लूकोज की लगातार निगरानी कैसे होगी और बच्ची का भविष्य कैसा होगा, ऐसे कई सवाल परिवार को परेशान कर रहे थे। इसी तरह की चिंता से गुजर रहे परिवारों को SGPGI में आयोजित इस मीटिंग में दूसरे परिवारों का साथ मिला। उनके अनुभवों से बीमारी से लड़ने का आत्मबल भी मिला। पढ़ाई से शादी तक के अनुभव साझा किए कार्यक्रम का आयोजन SGPGI के एंडोक्राइनोलॉजी और पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी विभाग ने किया। इसमें बच्चों के लिए जुंबा सेशन, क्विज और मनोरंजक गतिविधियां भी हुईं। ग्रुप के पुराने सदस्यों ने नए परिवारों को बताया कि पढ़ाई, नौकरी, शादी और पारिवारिक जीवन के दौरान डायबिटीज को कैसे मैनेज किया जा सकता है। परिवारों ने बताया कि कम उम्र में बच्चे को टाइप-1 डायबिटीज होने पर पूरा परिवार तनाव में आ जाता है। ऐसे में दूसरे परिवारों से मिलना और उनके अनुभव सुनना मददगार साबित होता है। इससे बच्चों और अभिभावकों को बीमारी को स्वीकार करने और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। इलाज के खर्च में भी मिला सहारा टाइप-1 डायबिटीज में इंसुलिन, सिरिंज और ब्लड ग्लूकोज की नियमित जांच जरूरी होती है। इनका खर्च परिवारों पर लगातार पड़ता है। इसे देखते हुए रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर लखनऊ ने जरूरतमंद परिवारों को इंसुलिन, सिरिंज और ग्लूकोज मॉनिटरिंग उपकरण उपलब्ध कराए। भारत में 10 लाख लोग टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित कार्यक्रम में साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में करीब 10 लाख लोग टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित हैं। इनमें लगभग 3 लाख की उम्र 20 साल से कम है। हर साल करीब 35 हजार बच्चे और किशोर इस बीमारी से जुड़ते हैं। ऐसे में सपोर्ट ग्रुप का मकसद बच्चों और उनके परिवारों को इलाज के साथ भावनात्मक सहारा देना है, ताकि वे खुद को अकेला महसूस न करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User