लखनऊ में मंच पर उतरीं लेखिका की अनकही कहानियां:लेखिका ने कहानियों के संवाद पर आधारित नाटक पेश किया
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित पैक एंड चेव रेस्टोरेंट में रविवार को बफ्टा की ओर से नाटक ‘अनकही कहानियां’ का मंचन किया गया। इसमें एक लेखिका और उसकी उन कहानियों के बीच संवाद दिखाया गया, जिन्हें लंबे समय से छिपाकर रखा गया था। कहानियों ने अपनी पहचान और अभिव्यक्ति का मौका न मिलने पर लेखिका से सवाल किए। नाटक में दिखाया गया कि लेखिका की कहानियां खुद को व्यक्त करना चाहती हैं। उनका कहना था कि उन्हें कभी सामने आने और अपनी बात कहने का मौका नहीं मिला। इसी बात को लेकर वे विरोध जताती हैं। धीरे-धीरे सभी कहानियां मंच पर आती हैं और अपने भीतर छिपे भावों को खुलकर सामने रखती हैं। कहानी आगे बढ़ने के साथ हर पात्र अपनी बात रखता है। सभी कहानियों के पूरी तरह अभिव्यक्त होने के बाद ही उन्हें शांति मिलती है। नाटक के जरिए उन भावनाओं और विचारों को दिखाया गया, जिन्हें अक्सर दबा दिया जाता है या अनसुना कर दिया जाता है। कलाकारों ने मिलकर लिखी नाटक की कहानी नाटक में अर्चना, विशाखा, अखिलेश, माया, कीर्ति, प्रमिला और वर्तिका ने अभिनय किया। इसकी खास बात यह रही कि कहानी सभी कलाकारों ने मिलकर लिखी। निर्देशन और मार्गदर्शन शुभम तिवारी ने किया, जो पॉन्डिचेरी यूनिवर्सिटी में परफॉर्मिंग आर्ट्स से जुड़े हैं। मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों से कहानी के भावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। दर्शकों ने नाटक की विषयवस्तु और कलाकारों के अभिनय की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)