बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला गिरफ्तार:लखनऊ में आरोपी ने दो घरों में चोरी कबूली, गहने बरामद
लखनऊ में बंद मकानों की रेकी कर गहने और नकदी चोरी करने के आरोप में बिजनौर पुलिस ने 22 साल के अभिषेक रावत उर्फ नाटिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे पकड़ा। उसके पास से चांदी की दो जोड़ी पायल, सफेद धातु के दो सिक्के और चार बिछिया बरामद हुई हैं। आरोपी पर बिजनौर थाना क्षेत्र में दो मकानों में चोरी करने का आरोप है। पुलिस पूछताछ में उसने दोनों घटनाओं को कबूल किया। आरोपी पहले बंद मकानों की रेकी करता था। इसके बाद मौका मिलते ही ताला तोड़कर चोरी करता था। चोरी के कुछ गहने उसने राह चलते लोगों को सस्ते दाम पर बेच दिए थे। 27 अक्टूबर को पहली चोरी पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर को बिजनौर थाना क्षेत्र की रायल सिटी में अनूप पटेल के बंद मकान का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी हुई थी। दूसरी घटना 29 अक्टूबर की 29 अक्टूबर को न्यू गुड़ौरा मानसरोवर निवासी राहुल यादव घर पर ताला लगाकर मोहनलालगंज के जबरौली स्थित अपने गांव गए थे। 2 नवंबर को लौटे तो घर से गहने और नकदी गायब मिली। उन्होंने गुरुवार रात करीब 11:45 बजे बिजनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राहुल ने छुआरा खेड़ा निवासी अभिषेक नाटिया पर चोरी का संदेह जताया था। CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर दोनों घटनाओं की जांच के लिए दो टीमें बनाई गई थीं। पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य सबूतों की जांच की। मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार को अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। वह छुआराखेड़ा, न्यू गुड़ौरा का रहने वाला है। सस्ते दाम पर बेच दिए थे गहने पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले बंद मकानों की रेकी करता था। इसके बाद मौका मिलने पर ताला तोड़कर चोरी करता था। चोरी किए गए कुछ गहने उसने राह चलते लोगों को सस्ते दाम पर बेच दिए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से दो जोड़ी चांदी की पायल, सफेद धातु के दो सिक्के और नगदार बिछिया के चार नग बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक के खिलाफ बिजनौर थाने में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों मामलों में संबंधित धाराएं बढ़ाकर उसे जेल भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)