बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार:पिकअप से करते थे वारदात, अन्य की तलाश जारी

Nov 24, 2026 - 15:51
0
बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार:पिकअप से करते थे वारदात, अन्य की तलाश जारी
लखनऊ के मड़ियांव पुलिस और क्राइम सर्विलांस टीम ने बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और 48,300 रुपए नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिकअप डाला भी सीज किया है। दोनों आरोपी दिन में इलाके में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे और रात में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने 23 नवंबर की रात हनुमान चौराहे के पास पिकअप डाला के साथ दोनों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान इटौंजा के सुल्तानपुर निवासी पिंटू कश्यप (35) और सुभाष कश्यप (28) के रूप में हुई। मड़ियांव और आलमबाग की तीन चोरियों का माल बरामद डीसीपी नार्थ अमित कुमार आनंद के मुताबिक, 30 अक्टूबर को फैजुल्लागंज स्थित शिवपुरम कॉलोनी निवासी आशीष कुमार के घर का मेन गेट और अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और 20 हजार रुपए चोरी किए गए थे। इसके बाद 8 नवंबर को शेरवानी नगर निवासी इम्तियाज हुसैन के घर से आभूषण और 70 हजार रुपए चोरी हुए थे। दोनों मामलों में मड़ियांव थाने में मुकदमे दर्ज किए गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलों और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। पूछताछ और बरामदगी में सामने आया कि आरोपियों के पास से मिला सामान मड़ियांव के दोनों मामलों के अलावा आलमबाग थाने में दर्ज चोरी के एक मुकदमे से भी जुड़ा है। दो अन्य आरोपी अभी फरार पुलिस के अनुसार, आरोपी दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद रात में पिकअप डाला से मौके पर पहुंचकर ताले तोड़ते और घरों से कीमती सामान चोरी कर लेते थे। चोरी के आभूषणों को ठिकाने लगाने में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई है। मामले में मो. अकरम उर्फ पप्पू उर्फ चिकना उर्फ सलमान और विजय ज्वैलर्स के मालिक आशीष सोनी वांछित हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User