संविधान दिवस पर लखनऊ में होगी ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली:2027 विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की रणनीति का करेंगे मंथन

Nov 24, 2026 - 15:51
0
संविधान दिवस पर लखनऊ में होगी ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली:2027 विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की रणनीति का करेंगे मंथन
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण साधने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने 26 नवंबर को लखनऊ में बड़ी रैली करने का ऐलान किया है। संविधान दिवस के मौके पर रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली इस रैली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद एक मंच पर नजर आएंगे। दोनों दलों की ओर से इस आयोजन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पेश किया जा रहा है। आयोजकों ने रैली में पांच लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया है। 2027 के चुनाव को लेकर बनेगी नई रणनीति मंगलवार को लखनऊ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान और आजाद समाज पार्टी के नेता हिमांशु वाल्मीकि ने रैली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर का कार्यक्रम केवल एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि प्रदेश की राजनीति में नए विकल्प और नए समीकरण खड़े करने की कोशिश है। रैली के मंच से 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की रणनीति और आगे की राजनीतिक दिशा का खुलासा किया जाएगा। दोनों दलों की कोशिश तीसरे राजनीतिक दल का समर्थन हासिल कर गठबंधन का दायरा बढ़ाने की भी है। भाजपा के साथ सपा को भी बनाएंगे निशाना रैली के जरिए भाजपा के साथ समाजवादी पार्टी को भी राजनीतिक रूप से घेरने की तैयारी है। आयोजकों के मुताबिक, मुस्लिम और दलित समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। दोनों समुदायों के हितों को लेकर बड़ी घोषणाएं किए जाने का भी दावा किया गया है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेतृत्व और आजम खान समेत अन्य नेताओं की राजनीति पर भी सवाल उठाए जाने की तैयारी है। पांच लाख लोगों को जुटाने का दावा AIMIM और आजाद समाज पार्टी इस रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी हैं। आयोजकों का दावा है कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में लोग लखनऊ पहुंचेंगे। रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली इस सभा के जरिए दोनों दल दलित और मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का संदेश देना चाहते हैं। रैली में शादाब चौहान और हिमांशु वाल्मीकि के बयान भी सामने आएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User