खपराना में युवक और उसके परिवार पर हमले का आरोप:पीड़ित ने तलवार-फरसे से हमला और बंधक बनाने की शिकायत की, एसपी से सुरक्षा मांगी

Nov 12, 2026 - 19:49
0
खपराना में युवक और उसके परिवार पर हमले का आरोप:पीड़ित ने तलवार-फरसे से हमला और बंधक बनाने की शिकायत की, एसपी से सुरक्षा मांगी
बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के खपराना गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक और उसके परिवार पर हमले का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, 11 नवंबर की शाम करीब 7 बजे खपराना निवासी सोनू पुत्र सहाब सिंह किसी काम से गांव में मिट्टू वाल्मीकि के घर गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अमित, अनुज, अर्जुन, सुरेश और अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते सोनू पर तलवार और फरसों से हमला किया। सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद सोनू ने फोन कर अपने छोटे भाई मोहित को सूचना दी। आरोप है कि पिता सहाब सिंह, भाई सतीश और मोहित के साथ पोते शेखर के मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने उन पर भी तलवार और फरसों से हमला किया। परिवार के कई सदस्यों को चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने परिवार को बंधक बना लिया। कुछ देर बाद राहुल और नरेश ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर परिवार को छोड़ दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें अब भी जान-माल का खतरा है। उनका आरोप है कि बिनौली थाने में शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसपी से आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User