बरेली में बढ़ी गलन, रात का पारा 12 डिग्री पहुंचा:पहाड़ों से सटे होने के सुबह-शाम ठिठुरन, दिन में तेज धूप से राहत

Nov 28, 2026 - 09:27
0
बरेली में बढ़ी गलन, रात का पारा 12 डिग्री पहुंचा:पहाड़ों से सटे होने के सुबह-शाम ठिठुरन, दिन में तेज धूप से राहत
​बरेली में मौसम ने तेजी से करवट ली है और अब ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की सीमा से सटे होने के कारण बरेली में सर्द हवाओं का असर साफ दिखाई देने लगा है। बीते कुछ दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और शाम के समय गलन महसूस हो रही है। ​शुक्रवार को बादलों का पहरा, शनिवार को खिली तेज धूप शुक्रवार को शहर में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ रहा। दिनभर हल्की धूप के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिसके चलते दोपहर के समय भी लोगों को ठंड का अहसास होता रहा। शाम ढलते ही गलन और बढ़ गई। शनिवार सुबह भी ठंड और गलन का असर बरकरार रहा। हालांकि, सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ है और तेज धूप खिली हुई है, जिससे दिन में लोगों को सर्दी से बड़ी राहत मिल रही है। ​सुबह 17, दिन में 25 और रात में 12 डिग्री मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार सुबह बरेली का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा में नमी 81 प्रतिशत रही। दिन में तेज धूप निकलने के कारण आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। वहीं, रात के समय पारा लुढ़ककर न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। दिन और रात के तापमान में इस बड़े अंतर के कारण सुबह और रात के वक्त ठंड ज्यादा चुभ रही है। ​आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड, छाएगा कोहरा मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, नवंबर के आखिरी दिनों और दिसंबर की शुरुआत में ठंड का असर और तेज होगा। आने वाले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान भी गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं के चलने से गलन में इजाफा होगा और सुबह के समय कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। ऐसे में सुबह टहलने निकलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को गर्म कपड़ों के साथ अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User