पैसों के विवाद में पड़ोसी पक्षों में मारपीट:जौनपुर में लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमले में पांच घायल, दो की हालत गंभीर

Nov 28, 2026 - 09:27
0
पैसों के विवाद में पड़ोसी पक्षों में मारपीट:जौनपुर में लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमले में पांच घायल, दो की हालत गंभीर
जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के लाजीपार गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पड़ोसी पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के 15 से 20 लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान नूर मोहम्मद (60), राबिया (42), गुड्डू (25), रऊफ (24) और सोनू (20) के रूप में हुई है। बताया गया है कि नूर मोहम्मद और राबिया को गंभीर चोटें आई हैं। बाकी तीन घायलों का भी इलाज चल रहा है। कहासुनी के बाद 15 से 20 लोगों ने किया हमला नूर मोहम्मद के भाई ने आरोप लगाया कि पड़ोसी पक्ष के लोग आए दिन उनके परिवार से मारपीट करते थे। शुक्रवार शाम पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद बढ़ गया और 15 से 20 लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल मारपीट की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User