बरेली में डॉक्टर की पत्नी से मोबाइल लूट:चौपला पुल के पास कुर्ता-पायजामा पहने सफेद स्कूटी सवार शातिर ने दिया वारदात को अंजाम

Nov 14, 2026 - 12:18
0
बरेली में डॉक्टर की पत्नी से मोबाइल लूट:चौपला पुल के पास कुर्ता-पायजामा पहने सफेद स्कूटी सवार शातिर ने दिया वारदात को अंजाम
बरेली शहर के व्यस्त चौपला पुल के निकट शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक बेखौफ बदमाश ने डॉक्टर की पत्नी से मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। टेप से छिपाई स्कूटी की नंबर प्लेट वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश सफेद रंग की स्कूटी पर सवार था। पुलिस से बचने और पहचान छिपाने के लिए शातिर ने स्कूटी की नंबर प्लेट पर टेप चिपका रखा था। इससे साफ है कि बदमाश पूरी प्लानिंग के साथ लूट के इरादे से ही निकला था। कुर्ता-पायजामा पहने था लुटेरा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोबाइल छीनने वाला बदमाश कुर्ता-पायजामा पहने हुए था। जैसे ही डॉक्टर की पत्नी चौपला पुल के पास पहुंचीं, पीछे से आए स्कूटी सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और तेज रफ्तार में भाग निकला। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अब चौपला पुल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि सफेद स्कूटी सवार बदमाश के भागने के रूट और उसकी पहचान का सुराग लगाया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User