प्रयागराज में 109 दरोगाओं के तबादले:चुनाव के मद्देनजर यमुनानगर जोन के थानों में बड़ा फेरबदल
प्रयागराज में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला तेज हो गया है। कमिश्नरेट के यमुनानगर जोन में एक बार फिर बड़े स्तर पर दरोगाओं की तैनाती बदली गई है। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर की ओर से 13 नवंबर को जारी आदेश में 109 उपनिरीक्षकों को एक थाने से हटाकर दूसरे थाने में भेजा गया है। इसमें महिला उपनिरीक्षक भी शामिल हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक, जोन स्तर पर गठित स्थापना बोर्ड की बैठक में अनुमोदन के बाद यह तबादले किए गए हैं। दरोगाओं को समयावधि के आधार पर और जनहित में स्थानांतरित किया गया है। सूची में नैनी, करछना, मेजा, घूरपुर, कोरांव, बारा, शंकरगढ़, मांडा, लालापुर, खीरी और कौंधियारा समेत यमुनानगर जोन के विभिन्न थानों में तैनात उपनिरीक्षकों के नाम शामिल हैं। नैनी, करछना और मेजा थाने से सबसे ज्यादा बदलाव तबादला सूची में कई थानों से एक साथ बड़ी संख्या में दरोगाओं को हटाकर दूसरे थानों में भेजा गया है। नैनी थाने से उपनिरीक्षक सपना को शंकरगढ़, शेष यादव को मांडा, हरिशंकर यादव और हरिनारायण को बारा, वीरेंद्र कुमार यादव को खीरी और हरबलनाथ यादव को लालापुर भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक दिव्या कुमारी को भी नैनी से लालापुर और ज्योति सचान को बारा स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह करछना थाने से भी कई दरोगाओं की तैनाती बदली गई है। विजय सिंह को शंकरगढ़, भृगुनाथ सिंह को कोरांव, सुरेश सिंह को खीरी, अम्बरीष को शंकरगढ़ और विकास को मेजा भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक रिया द्विवेदी को मेजा से करछना भेजा गया है। मेजा थाने से मनोज कुमार और अशोक कुमार को कौंधियारा, ललन प्रसाद को लालापुर, सचिन गुप्ता को शंकरगढ़ और राजकुमार गुप्ता को कौंधियारा स्थानांतरित किया गया है। घूरपुर और कौंधियारा थाने में भी बदली गई तैनाती घूरपुर थाने से भी कई उपनिरीक्षकों को दूसरे थानों में भेजा गया है। सूची में रामगोपाल सिंह और अमित यादव को मेजा, छाया यादव और विजय गुप्ता को कोरांव तथा विशाल चौहान और अमित कुमार पाल को मेजा भेजे जाने का उल्लेख है। महिला उपनिरीक्षक निशा को खीरी स्थानांतरित किया गया है। कौंधियारा थाने से भी दरोगाओं को दूसरे थानों में भेजा गया है। इनमें हेराराम यादव और अवशेष कुमार को मेजा, शशिकांत श्रीवास्तव को मेजा तथा नरेश कुमार को मांडा भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक प्रीति कुमारी को कोरांव और आरती पटेल को खीरी स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा शंकरगढ़, बारा, कोरांव, खीरी और लालापुर थानों से भी दरोगाओं की तैनाती बदली गई है। इससे पूरे यमुनानगर जोन के थानों में पुलिसकर्मियों की नई व्यवस्था बनेगी। महिला दरोगाओं के भी बदले गए थाने इस तबादला सूची में महिला उपनिरीक्षकों को भी शामिल किया गया है। सपना, दिव्या कुमारी, ज्योति सचान, नेहा चौधरी, वंदना सिंह, रिया द्विवेदी, शिल्पी, पूर्णिमा, कृष्णा सोनी, शिवानी पटेल, रश्मि सोनकर, रागिनी चौधरी, अनुराधा कुमारी, अनुराधा सिंह, वैशाली अग्रहरी, सुष्मिता मौर्या, सौम्या देवी, रेखा भारती, प्रीति कुमारी, आरती पटेल, निशा, आकांक्षा, फरहा खान और निकिता वर्मा समेत कई महिला उपनिरीक्षकों की तैनाती भी बदली गई है। चुनाव से पहले पुलिस महकमे में तबादलों की रफ्तार तेज विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए चुनाव आयोग ने अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव से सीधे जुड़े अधिकारियों की तीन साल की तैनाती और पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी तैनाती के आधार पर स्थानांतरण किया जाना है। उत्तर प्रदेश में सेवा अवधि की गणना के लिए 31 मई 2027 की तारीख निर्धारित की गई है। इसी पृष्ठभूमि में प्रयागराज कमिश्नरेट में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की समीक्षा हो रही है। इससे पहले नगर जोन में 94 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले गए थे। वहीं, करीब छह महीने से दूसरे जिलों और कमिश्नरेट में तबादले के बावजूद प्रयागराज में तैनात 52 दरोगाओं और 150 सिपाही-दीवान को भी रिलीव किया जा चुका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)