बृजभूषण ने एक करोड़ के घोड़े पर घुड़सवारी की:13 दिन पहले मिला था, अस्तबल में हैं 8 कीमती घोड़े

Nov 09, 2026 - 12:00
0
बृजभूषण ने एक करोड़ के घोड़े पर घुड़सवारी की:13 दिन पहले मिला था, अस्तबल में हैं 8 कीमती घोड़े
गोंडा में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर अपने पुराने शौक की ओर लौटते नजर आ रहे हैं। सोमवार सुबह 7 से 9 बजे तक उनके पैतृक आवास पर घुड़सवारी करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इनमें वे करीब 1 करोड़ रुपए कीमत के घोड़े पर अभ्यास करते दिखे। इस दौरान उनके बेटे और कैसरगंज से मौजूदा सांसद करण भूषण सिंह भी मौजूद रहे। वे अपने पिता को घुड़सवारी के टिप्स देते नजर आए। बृजभूषण शरण सिंह अपने अस्तबल से घुड़सवारी करते हुए घर पहुंचे। इसके बाद वे अपने जिम और हेलीपैड तक भी घुड़सवारी करते हुए गए। जन्मदिन से पहले मिला था तोहफा, विवादों के बाद छूटा था शौक बृजभूषण शरण सिंह को बीते 27 अक्टूबर को अपने जन्मदिन से ठीक पहले यह कीमती घोड़ा उपहार में मिला था। नया घोड़ा मिलने के बाद उन्होंने लंबे समय से छूटे घुड़सवारी के शौक को दोबारा शुरू किया है। सोमवार सुबह उन्होंने अपने पैतृक आवास परिसर में काफी देर तक अभ्यास किया। बृजभूषण शरण सिंह को लंबे समय से घोड़ों का शौक रहा है। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों और उसके बाद शुरू हुए विवादों से पहले वे नियमित रूप से घुड़सवारी किया करते थे। हालांकि, कानूनी प्रक्रियाओं और व्यस्तताओं के चलते उनका नियमित अभ्यास छूट गया था। अब करीब 13 दिन पहले मिले नए घोड़े के बाद उन्होंने एक बार फिर इसका अभ्यास शुरू कर दिया है। अस्तबल में हैं 8 कीमती घोड़े सांसद बेटे करण भूषण सिंह खुद भी कुशल घुड़सवार माने जाते हैं और नियमित रूप से घुड़सवारी करते हैं। पिता के अभ्यास को लेकर करण भूषण ने बताया कि उनके अस्तबल में कुल 8 कीमती घोड़े हैं, जिनकी कीमत डेढ़ करोड़, 2 करोड़ और ढाई करोड़ रुपए तक है। परिवार के सदस्य नियमित रूप से इन पर घुड़सवारी करते हैं। करण भूषण ने बताया, “पिताजी ने एक ऐसा घोड़ा मांगा था, जो शांत और सहज चाल से चलता हो, ताकि अभ्यास में कोई परेशानी न आए। अब वे नियमित रूप से इस नए घोड़े पर अभ्यास कर रहे हैं और अभ्यास के दौरान मैं भी उनके साथ मौजूद रहता हूं।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User