गाजीपुर में वित्तीय जागरूकता चौपाल:बैंकिंग सेवाओं के महत्व पर चर्चा, ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं जानकारी
गाजीपुर में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत बिरनो ब्लॉक के लीलापुर भदरस गांव में यूनियन बैंक और आरोह फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, बचत और बैंकिंग सेवाओं के महत्व की जानकारी दी गई। यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख विनय शंकर ने कहा कि देश की आर्थिक तरक्की में वित्तीय साक्षरता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से छोटी-छोटी बचत करने की आदत विकसित करने की अपील की। जिला अग्रणी प्रबंधक राजदेव ने वित्तीय समावेशन पर जानकारी देते हुए बैंकिंग सेवाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने पर जोर दिया। आरोह फाउंडेशन के डीसी रितेश सिंह ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)