बस्ती के पूर्व बसपा सांसद अरविंद चौधरी भाजपा में शामिल,:प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिलाई सदस्यता, 2009 में जीते थे लोकसभा चुनाव
बस्ती बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद अरविंद कुमार चौधरी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री दया शंकर सिंह समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। बस्ती की राजनीति में सक्रिय रहा है परिवार अरविंद कुमार चौधरी का परिवार लंबे समय से बस्ती की राजनीति में सक्रिय है। वह बस्ती से समाजवादी पार्टी के सांसद राम प्रसाद चौधरी के भतीजे हैं। उनके भाजपा में शामिल होने को जिले की राजनीति के लिहाज से अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। 2009 में बसपा के टिकट पर बने थे सांसद अरविंद कुमार चौधरी ने 2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर बस्ती सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल कर 15वीं लोकसभा के सदस्य बने थे। उनका संसदीय कार्यकाल 2009 से 2014 तक रहा। लोकसभा में उनकी उपस्थिति 96 प्रतिशत दर्ज की गई थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दे उठाए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)