देवरिया में मंदिर में प्रतिमा श्रृंगार, भगवान चित्रगुप्त का पूजन:कलम-दवात की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि
देवरिया में रामलीला मैदान के पास स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में बुधवार को भगवान चित्रगुप्त का पूजन किया गया। श्री चित्रगुप्त सभा के तत्वावधान में आयोजित समारोह में चित्रांश समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। कलम-दवात का भी किया पूजन सुबह स्नान-ध्यान के बाद महिलाएं और पुरुष मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर मंदिर परिसर को सजाया गया था और भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का श्रृंगार किया गया। समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही अपनी सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार कलम-दवात का पूजन भी किया। श्रद्धालुओं ने भगवान के सामने मत्था टेककर परिवार की खुशहाली की कामना की। ये लोग रहे मौजूद समारोह में श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष हृदयानंद श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश्वर श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, एडवोकेट लालबाबू श्रीवास्तव, डॉ. डीके श्रीवास्तव, धनेश्वर श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, दुर्गेश नंदन, गजेंद्र श्रीवास्तव, अवनीश श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव और संजय श्रीवास्तव सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)