गोरखपुर में करवा चौथ का पर्व:सुहागिनों ने सुनी पावन कथा, बादलों के बीच हुआ चंद्र दर्शन
गोरखपुर के जंगल कौड़िया क्षेत्र के डोहरिया बाजार और आसपास के ग्रामीण इलाकों में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए दिनभर व्रत रखा। शाम को पूजा-अर्चना कर करवा चौथ की कथा सुनी। रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद महिलाओं ने व्रत खोलने की तैयारी की। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने के कारण चांद देखने में परेशानी हुई। कई महिलाओं ने रात करीब 9 बजे तक पतियों के हाथों पानी पीकर व्रत खोला। इस अवसर पर घरों में पकवान और मिठाइयां बनाई गईं। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)