ट्रक चालक को दूसरे ट्रक ने रौंदा, मौत:आगरा में ढाबे के बाहर फोन पर बात करते समय हुआ हादसा; चालक फरार

Nov 15, 2026 - 13:09
0
ट्रक चालक को दूसरे ट्रक ने रौंदा, मौत:आगरा में ढाबे के बाहर फोन पर बात करते समय हुआ हादसा; चालक फरार
इरादतनगर में प्रधान ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से वीरपाल की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। हादसा 10 नवंबर 2026 की रात करीब 11 बजे हुआ। एफआईआर के मुताबिक, औरंगपुर निवासी पुष्पेन्द्र के चाचा वीरपाल बीकापुर प्लांट में ट्रक चलाते थे। 10 नवंबर को वह प्लांट से अवदेश पुत्र क्षेत्रपाल सिंह के साथ प्रधान ढाबा पर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद दोनों होटल के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। उस समय वीरपाल मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर शिकायत के अनुसार, इसी दौरान इरादतनगर की तरफ से तेज गति और लापरवाही से आ रहे टाटा ट्रक (नंबर JH05TC4991) ने वीरपाल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टाटा ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। पुष्पेन्द्र की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User