पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ट्रेन के आगे कूदने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। यूपी-112 की टीम ने उसे पटरी से खींचकर बचा लिया। गढ़मुक्तेश्वर के रहने वाले टीकम सिंह चौहान फिलहाल परतापुर क्षेत्र के अच्छरोड गांव में रहते हैं। गुरुवार को उनका पत्नी से विवाद हुआ था। टीकम ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल करने का आरोप लगाया है। विवाद के बाद टीकम रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर यूपी-112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें ट्रेन के आगे कूदने से पहले सुरक्षित जगह पर ले आए। बचाए जाने के बाद टीकम ने पुलिसकर्मियों को अपनी आपबीती बताई और रोने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाला और समझाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)