चांदी के टप्स देखने के बहाने की चोरी, महिला गिरफ्तार:अमेठी में दुकानदार को बातों में उलझाकर पायल चुराई, CCTV में हुई थी कैद
अमेठी के पीपरपुर में ज्वैलरी दुकान से पायल चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सफेद धातु की एक जोड़ी पायल बरामद हुई है। महिला दो अन्य महिलाओं के साथ ग्राहक बनकर दुकान पहुंची थी। CCTV फुटेज में चोरी की घटना कैद हो गई थी। टप्स और पायल देखने के बहाने उलझाया दुर्गापुर चौराहे पर ऋषभ बरनवाल की साक्षी ज्वैलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार की शाम को दो महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान पहुंचीं। उन्होंने टप्स और पायल देखने के बहाने दुकानदार को बातचीत में उलझा लिया। पहले एक महिला दुकान से चली गई, फिर कुछ देर बाद दूसरी भी निकल गई। दुकानदार ने सामान गिना तो एक जोड़ी पायल गायब मिली। उसने दुकान में लगे CCTV कैमरे की फुटेज देखी। इसमें एक महिला पायल कपड़ों में छिपाकर ले जाती दिखाई दी। रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़ी गई महिला दुकानदार ने परिवार के साथ महिला की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद वह दुर्गापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मिल गई। उसके पास से चोरी की पायल बरामद हुई। दुकानदार उसे लेकर पीपरपुर थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान मझिला पत्नी रामआधार, रहने वाली पूरे दुर्गा पासी का पुरवा, मजरे जंगल रामनगर, थाना अमेठी के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संकठा प्रसाद मौर्या और महिला कांस्टेबल संगीता वर्मा की भूमिका रही। पुलिस ने दुकानदारों से अपनी दुकानों में CCTV कैमरे लगवाने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, फुटेज की मदद से चोरी का पता चला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)