छठ पर CSJMU से संबद्ध कालेजों में होंंगी परीक्षाएं:रजिस्ट्रार ने आदेश जारी किया, कैंपस में शैक्षणिक कार्य भी होंगे
सीएसजेएम यूनिवर्सिटी से संबद्ध सात जिले के कालेजों में सोमवार 16 नवंबर को छठ पर स्थानीय अवकाश के बावजूद परीक्षाएं निर्धारित समय पर होंगी। विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक कार्य भी पहले की तरह जारी रहेगा। हालांकि, अवकाश के चलते विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। रजिस्ट्रार ने जारी किया आदेश कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा ने रविवार को आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि 16 नवंबर को विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभी कार्यालय बंद रहेंगे, लेकिन शैक्षणिक कार्य पूर्व की भांति संचालित होंगे। इसके साथ ही संबद्ध महाविद्यालयों में पहले से निर्धारित परीक्षाएं भी तय समय पर आयोजित की जाएंगी। डीएम ने जारी किया है स्थानीय अवकाश बताते चलें कि सोमवार को छठ के चलते डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने स्थानीय अवकाश घोषित किया है। ऐसे में विवि व कालेजों में चल रही परीक्षाओं को लेकर शिक्षकों व छात्रों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। ऐसे में रजिस्ट्रार ने आदेश जारी करके असमंजस को दूर किया। स्पष्ट किया कि विवि में शैक्षणिक कार्य होगा। इसके अलावा संबद्ध कालेजों में परीक्षाएं भी होंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)