छठ पूजा के लिए झारखंडी सरोवर तैयार:बलरामपुर में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा मंदिर, घाटों को दिया जा रहा नया रूप
बलरामपुर में छठ महापर्व को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। शहर के प्रसिद्ध झारखंडी मंदिर स्थित सरोवर पर पूजा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। घाटों की मरम्मत, रास्तों की ढलाई और रंग-बिरंगी लाइटें लगाने का काम चल रहा है। महिलाएं सरोवर की सीढ़ियों पर पूजा के लिए वेदियां बनाने में जुटी हैं। नगर पालिका भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम दुरुस्त करा रही है। घाटों को सजाने में जुटे मजदूर और कारीगर झारखंडी मंदिर सरोवर पर इन दिनों निर्माण और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। सरोवर के चारों तरफ रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जा रही हैं। घाटों को व्यवस्थित करने के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए रास्तों की ढलाई कराई जा रही है। मजदूर और कारीगर महापर्व से पहले सभी काम पूरे करने में जुटे हैं। महिलाएं बनाने लगीं पूजा की वेदियां छठ पूजा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। सरोवर की सीढ़ियों पर व्रती महिलाएं अपनी-अपनी पूजा वेदियां तैयार कर रही हैं। घाटों पर चल रही तैयारियों और छठी मइया के गीतों से शहर का माहौल भक्तिमय होने लगा है। नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई, प्रकाश और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी कराई जा रही हैं। खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हुई। शनिवार 14 नवंबर को खरना मनाया जा रहा है। इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लिया जाएगा। 15 को संध्या और 16 नवंबर को सुबह का अर्घ्य 15 नवंबर को व्रती झारखंडी मंदिर सरोवर के घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य देंगे। इसी दिन कोसी भरने की परंपरा भी निभाई जाएगी। 16 नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा। इसके बाद व्रती पारण कर अपना व्रत खोलेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)