बुलंदशहर में प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार वितरण:क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा बोले- जेन-जी देश का भविष्य, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना सराहनीय पहल

Nov 14, 2026 - 14:46
0
बुलंदशहर में प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार वितरण:क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा बोले- जेन-जी देश का भविष्य, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना सराहनीय पहल
बुलंदशहर में अनूपशहर के मोहल्ला मोरीगेट स्थित श्रीकांतीप्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें डेढ़ दर्जन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को नगर के समाजसेवियों की स्मृति में विभिन्न छात्रवृत्तियों और नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि जेन-जी देश का भविष्य है। विद्यालय की ओर से समाजसेवियों की स्मृति में छात्रवृत्तियां देकर उनके योगदान को याद करना और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना सराहनीय पहल है। विद्यालय प्रबंधक अभय गर्ग ने बताया कि इंटरमीडिएट के विशाल और अंजलि सैनी को आठ-आठ हजार रुपये की श्रीमती रामचर्चा देवी छात्रवृत्ति दी गई। हाईस्कूल के अंश चौधरी और अंजलि सिसौदिया को छह-छह हजार रुपये के जगदीशशरण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कक्षा 11 के मनीष और नंदिनी को पांच-पांच हजार रुपये का बालकृष्ण अग्रवाल स्मृति पुरस्कार तथा कक्षा नौ के उमंग और निधि चौहान को चार-चार हजार रुपये का डॉ. सुधीर अग्रवाल स्मृति पुरस्कार मिला। पायल को तीन हजार रुपये का प्रभुदयाल गुप्ता वार्षिक उपस्थिति पुरस्कार दिया गया। अमन गौतम और एकता को दो-दो हजार रुपये का श्रीमती भूदेवी ऑलराउंडर पर्सनैलिटी पुरस्कार मिला। रितिक और अनन्या को प्रेमराज त्यागी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेश गर्ग, भाजपा मंडलाध्यक्ष मुनेश शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User