हरदोई में युवक ने फंदा लगाकर दी जान:पत्नी 3 साल पहले बच्चों को लेकर मायके चली गई, बहन के घर आया था

Nov 14, 2026 - 18:22
0
हरदोई में युवक ने फंदा लगाकर दी जान:पत्नी 3 साल पहले बच्चों को लेकर मायके चली गई, बहन के घर आया था
हरदोई में शुक्रवार को 41 वर्षीय युवक ने आम के बाग में पेड़ से गमछे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शाम 5:21 बजे मृत घोषित कर दिया। शनिवार दोपहर 3 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के भदैचा गांव का है। मृतक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह खेती-किसानी करते थे। उनके बड़े भाई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि वीरेंद्र को शराब पीने की लत थी। इससे परेशान होकर उनकी पत्नी निशा तीन साल पहले अपने दोनों बेटों शैलेंद्र (13) और आयुष (4) को लेकर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ढाभा स्थित मायके चली गई थीं। तभी से वह बच्चों के साथ वहीं रह रही थीं, जबकि वीरेंद्र गांव में अकेले रहते थे। परिजनों के मुताबिक, वीरेंद्र भाई दूज पर अपनी बड़ी बहन सरस्वती के घर भदैचा आए थे। इसके बाद से वहीं रुके हुए थे। बहन के घर रहने के दौरान भी उनकी शराब पीने की आदत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को ग्रामीणों ने भदैचा गांव के पास आम के बाग में उनका शव पेड़ से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदा काटकर उन्हें नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी और दोनों बच्चे भी मायके से मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User