छठ पूजा के लिए वलीपुरा घाट तैयार:माता की वेदी सजाई, व्रतियों के लिए टेंट और पानी की व्यवस्था; रविवार को डूबते सूर्य को देंगी अर्घ्य
सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर शहर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। गंग नहर स्थित वलीपुरा घाट पर पूजन स्थल को सजाने के साथ छठ माता की वेदी तैयार कर दी गई है। रविवार को व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी। वहीं, सोमवार रात पूजा-अर्चना होगी और मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। खरना के बाद शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रती महिलाओं ने खरना का व्रत रखा। पूरे दिन उपवास के बाद शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों में भी वितरित किया गया। खरना के साथ ही व्रती महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। रविवार शाम को महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। घाट पर टेंट, पानी और बैरिकेडिंग की व्यवस्था सूर्योपासना महापर्व छठ पूजा न्यास के संरक्षक डॉ. विवेकराज, अध्यक्ष कुंवरेश्वर यादव, महामंत्री अरुण चौबे और कोषाध्यक्ष एस कांत श्रीवास्तव ने बताया कि गंग नहर वलीपुरा घाट पर पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाट की साफ-सफाई के साथ छठ माता की वेदी का रंग-रोगन कराया गया है। व्रतियों की सुविधा के लिए टेंट, पानी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। रविवार को घाट पर मेले जैसा माहौल रहेगा। व्यवस्थाओं में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके प्रसाद, उपाध्यक्ष डॉ. एसपी ओझा और ऑडिटर प्रवीण कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी जुटे रहे। वहीं, खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर और नरौरा समेत जिले के अन्य स्थानों पर भी छठ पूजा की जाती है। इन स्थानों पर भी आयोजन की तैयारियां की गई हैं। घाटों पर पानी में सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कराई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)