गोरखपुर में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता:छह खिलाड़ियों को मिला ठाकुर प्रसाद ओझा स्मृति सम्मान
गोरखपुर में जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप के विजेताओं को ठाकुर प्रसाद ओझा स्मृति पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार ज्ञानेंद्र ओझा अपने बाबा स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद ओझा की स्मृति में कई वर्षों से प्रदान कर रहे हैं। जूनियर बालक वर्ग में 15-15 अंक प्राप्त करने वाले कंपोजिट भगवानपुर, क्षेत्र पिपरौली के आदर्श सिंह और पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटहट के पंकज चौहान को संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया गया। जूनियर बालिका वर्ग में कंपोजिट भौवापार, क्षेत्र पिपरौली की साक्षी ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप का पुरस्कार हासिल किया।
वहीं, प्राथमिक बालक वर्ग में 13-13 अंक प्राप्त करने वाले भटहट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टिकरिया के दिनेश और पिपरौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिछोरा के अंशू को संयुक्त रूप से स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद ओझा स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। प्राथमिक बालिका वर्ग में भरोहिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फरदहनी की रूबी को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य एवं रक्तदान समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र ओझा की ओर से लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर का महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने अवलोकन किया। शिविर के माध्यम से प्रतियोगिता में आए लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में शिक्षक संघ के जिलामंत्री श्रीधर मिश्रा, व्यायाम शिक्षिका रीना सिंह, श्रवण यादव, ऋचा पाण्डेय, रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य प्रदीप कुमार सिंह, महेंद्र चतुर्वेदी, शिखा पाण्डेय, विनय पाठक, संजीव राय और महेंद्र पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)