चित्रकूट मेले में 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे:मंदाकिनी में लगाई डुबकी, कामतानाथ की पंचकोसी परिक्रमा की, MP के सीएम करेंगे दीपदान

Nov 07, 2026 - 07:41
0
चित्रकूट मेले में 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे:मंदाकिनी में लगाई डुबकी, कामतानाथ की पंचकोसी परिक्रमा की, MP के सीएम करेंगे दीपदान
चित्रकूट में दीपावली अमावस्या मेले के लिए शनिवार से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। अब तक 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। उन्होंने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई और भगवान कामतानाथ की पंचकोसी परिक्रमा की। दीपावली मेले में 30 से 40 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। प्रशासन ने 50 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ को ध्यान में रखकर तैयारियां की हैं। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और पेयजल के इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जगह-जगह प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गीत-संगीत के लिए मंच तैयार किए गए हैं। रात में रंग-बिरंगी रोशनी से चित्रकूट जगमगा रहा है। घाटों, प्रमुख रास्तों और धार्मिक स्थलों को सजाया गया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दीपदान के लिए चित्रकूट पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए दोनों राज्यों के प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रामघाट समेत प्रमुख जगहों पर सुरक्षा और भीड़ संभालने के इंतजाम किए गए हैं। पेयजल के लिए 40 टैंकर लगाए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता फरहत हुसैन ने बताया कि 6 से 11 नवंबर तक चलने वाले मेले में पेयजल के इंतजाम किए गए हैं। परिक्रमा मार्ग पर विभाग की सीमेंट की टंकियों की सफाई और रंगाई-पुताई के बाद उन्हें चालू कर दिया गया है। इसके अलावा 1,000 लीटर क्षमता वाली 10 सिंटेक्स टंकियां लगाई गई हैं। पार्किंग स्थलों, रैन बसेरों और प्रमुख रास्तों पर 35 से 40 टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User