चीनी मिल में 15 नवंबर से गन्ने की पेराई:किसानों को एक सप्ताह पहले मिलेंगी पर्चियां, पहली बार केन हार्वेस्टर से होगी कटाई

Nov 07, 2026 - 07:41
0
चीनी मिल में 15 नवंबर से गन्ने की पेराई:किसानों को एक सप्ताह पहले मिलेंगी पर्चियां, पहली बार केन हार्वेस्टर से होगी कटाई
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में 15 नवंबर से गन्ने की पेराई शुरू होगी। किसानों को पेराई शुरू होने से एक सप्ताह पहले गन्ना आपूर्ति की पर्चियां दी जाएंगी। सर्वे और सट्टा के आधार पर पर्चियां जारी होंगी। इस बार जिले में पहली बार केन हार्वेस्टर मशीन से गन्ने की कटाई होगी। इससे किसानों को कटाई में मदद मिलेगी और कम समय में बड़े इलाके में गन्ना काटा जा सकेगा। जिले में गन्ने की खेती का कुल रकबा 29,572 हेक्टेयर है। इससे तीन हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलता है। दीपावली के बाद किसानों का गन्ना चीनी मिल पहुंचना शुरू हो जाएगा। पर्चियां किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज से भेजी जाएंगी। इन्हें डाक से भी उपलब्ध कराया जाएगा। चीनी मिल मिझौड़ा के एजीएम कैलाश चौधरी ने बताया कि 15 नवंबर से पेराई शुरू होगी। किसानों को गन्ने के मूल्य का भुगतान एक सप्ताह के भीतर करने की व्यवस्था रहेगी। चीनी का उत्पादन शुरू होने से बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ने और कीमतें घटने की उम्मीद है। जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल यादव ने बताया कि गन्ना समिति किसानों को एक केन हार्वेस्टर मशीन मुहैया करा रही है। बुकिंग के आधार पर मशीन किसानों के खेतों में पहुंचकर गन्ने की कटाई करेगी। इससे श्रमिकों पर निर्भरता कम होगी और कटाई का काम तेजी से पूरा हो सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User