चित्रकूट में 250 महिलाओं के लिए नारी उत्कर्ष कार्यशाला:संवेदना जगाने और श्रेष्ठ युग लाने में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा हुई
चित्रकूट गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार को नारी उत्कर्ष प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। शांतिकुंज के मार्गदर्शन में 250 महिलाएं शामिल हुईं। इसमें नारी शक्ति, संस्कार, संवेदना और सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि नारी उत्कर्ष और संवेदनाओं के जागरण से ही श्रेष्ठ युग आएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने आचार्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के नारी दशा बदलने के आंदोलन का जिक्र किया। रश्मि जायसवाल ने महिलाओं के साहस और त्याग के उदाहरण दिए। डॉ. प्रमिला मिश्रा ने नारी के गुणों से सकारात्मक बदलाव की बात कही। दिव्या त्रिपाठी ने गायत्री परिवार के प्रयासों की तारीफ की। देखें, 3 तस्वीरें…. कार्यशाला में सविता शिवहरे, संगीता करवरिया, रामजानकी शुक्ला, पुष्पा सिंह, रविमाला सिंह, सुधा तिवारी, अर्चना उपाध्याय, ममता द्विवेदी, अंजू वर्मा और डॉ. संतोष मिश्रा, राजेंद्र तिवारी, कमलाकांत उपाध्याय, केके त्रिपाठी, अनूप तिवारी, रामशरण शास्त्री, सुधीर द्विवेदी, भावनदीन यादव, रामू खरे, प्रमोद पटेल, शिवम द्विवेदी, रामलखन केसरवानी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)