आजम खान ने 5 घंटे जौहर यूनिवर्सिटी में बिताए:अधिकारियों के साथ बैठक की, इमारत-व्यवस्थाओं का जायजा लिया
रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान रविवार शाम करीब चार बजे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने करीब पांच घंटे बिताए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और विश्वविद्यालय की इमारत समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रात करीब नौ बजे वह विश्वविद्यालय से अपने आवास के लिए रवाना हो गए। पूरे दौरे के दौरान आजम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। मीडिया के किसी भी सवालों का जवाब नहीं दिया। रामपुर लौटने के बाद राजनीतिक मुद्दों पर भी चुप्पी आजम खान करीब दो दिन पहले राजधानी लखनऊ से रामपुर लौटे हैं। इसके बाद से ही उन्होंने राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर कोई बयान नहीं दिया है। देश के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम, विपक्षी गठबंधन और आगामी चुनाव में टिकट बंटवारे जैसे मुद्दों पर भी उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। डासना जेल से रिहाई के बाद एक सप्ताह तक आजम खान लगातार मीडिया से बातचीत करते रहे थे। जेल में बिताए समय, कार्रवाई, प्रदेश की राजनीति और विपक्ष से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी थी। जौहर यूनिवर्सिटी में गतिविधियों का लिया जायजा रविवार को आजम खान का पूरा ध्यान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर रहा। करीब पांच घंटे तक परिसर में रुककर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने अपनी राजनीतिक भविष्य की रणनीति या आगामी चुनाव को लेकर कोई बात नहीं की। फिलहाल आजम खान की खामोशी बरकरार है। राजनीतिक गलियारों में अब इस बात का इंतजार है कि वह कब मीडिया के सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)