चलती ट्रेन से गिरकर रिटायर्ड शिक्षक की मौत:सिसरका स्टेशन के पास गिरे; सुबह जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी
संभल से बरेली के फरीदपुर में बेटी से मिलने जा रहे 85 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक सोमपाल सिंह की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह चंदौसी के पास सिसरका रेलवे स्टेशन के नजदीक चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। सुबह जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग बरेली से मौके पर पहुंचे।
सोमपाल सिंह संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के डुप्टा कलां गांव के रहने वाले थे। वह गोकुल सिंह के बेटे थे और सरकारी शिक्षक के पद से रिटायर हुए थे। वह अपनी बेटी संगीता से मिलने फरीदपुर, बरेली जा रहे थे।
सोमपाल बबराला रेलवे स्टेशन से अलीगढ़ की ओर से आने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। उनके बेटे विवेक कुमार ने बताया कि हादसा शाम करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच हुआ।
यह साफ नहीं हो सका है कि सोमपाल चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरे या किसी दूसरी वजह से। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक, उन्हें घटना की जानकारी सुबह जीआरपी से मिली। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)