कंटेनर में मांस की जांच के लिए नमूना भेजा:हैदराबाद से दादरी जा रहे ट्रक में 25 टन मांस मिला, कंटेनर जब्त

Nov 13, 2026 - 20:52
0
कंटेनर में मांस की जांच के लिए नमूना भेजा:हैदराबाद से दादरी जा रहे ट्रक में 25 टन मांस मिला, कंटेनर जब्त
सेंट्रल नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक कंटेनर में प्रतिबंधित मांस होने की आशंका पर हंगामा हुआ। कंटेनर में करीब 25 टन मांस लदा था। हिंदू गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने मांस की जांच कराने की मांग की। सूचना मिलने पर बिसरख पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मांस का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, कंटेनर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे तेलंगाना के हैदराबाद से दादरी जा रहा था। वह इकोटेक-12 इलाके में पहुंचा, तभी कार्यकर्ताओं को उसमें मांस होने की जानकारी मिली। उन्होंने प्रतिबंधित मांस होने की आशंका जताते हुए विरोध शुरू किया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बुलाया। टीम ने नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मांस किस पशु का है और क्या वह प्रतिबंधित श्रेणी में आता है। बिसरख पुलिस ने बताया कि कंटेनर में प्रतिबंधित मांस होने की सूचना मिली थी। कुछ लोगों ने कंटेनर को रोक रखा था। पुलिस ने पशु चिकित्सा टीम को बुलाकर नमूने लिए। मांस की जांच की जा रही है। रिपोर्ट और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User