CM योगी की माता के निधन पर जताया शोक:भाजपा कार्यालय पर शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर शोक सभा आयोजित कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय तथा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने क्षेत्र एवं जिला के सम्मानित पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन अत्यंत हृदयविदारक है। मां का स्नेह, त्याग और संस्कार जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है। इस कठिन समय में हम सभी मुख्यमंत्री और उनके परिवार के साथ पूरी संवेदना से खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि मां का निधन जीवन की ऐसी पीड़ा है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने दिवंगत पुण्यात्मा की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह परिवार के लिए अत्यन्त पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। सीएम एवं समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। भाजपा नेताओं ने दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा मुख्यमंत्री योगी तथा शोकाकुल सम्पूर्ण परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। श्रद्धांजलि सभा में विधायक प्रदीप शुक्ल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह व राधेश्याम पाण्डेय, क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पाण्डेय नवीन, डॉ सत्येन्द्र सिन्हा व राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, वरिष्ठ नेता पुष्पदंत जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश पाण्डेय, शिवसागर तिवारी, विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र निषाद, प्रमोद शाही, जगदम्बा श्रीवास्तव, आनन्द तिवारी, संतोष दत्त राय, रमेश सिंह, संतोष राय, जिला उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, ब्रह्मानन्द शुक्ल, जिला महामंत्री राजाराम कन्नौजिया, उमाशंकर निषाद, जिला मंत्री धर्मेंद्र कुमार मिश्र, मनोज सिंह, उपेंद्र पासवान, सुग्रीव तिवारी, राकेश चौधरी, शत्रुघ्न कसौधन, दिनेश चन्द गुप्ता, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सुदर्शन साहनी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार दुबे, क्षेत्रीय संयोजक सोशल मीडिया विभाग सूरज निगम, जिला मीडिया प्रभारी के एम मझवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूजा सिंह कौशिक, राम उजागिर शुक्ल, रेनू पाण्डेय, स्वतंत्र सिंह, माया मिश्रा, ओमप्रकाश द्विवेदी, प्रेमलता, सुनीता गुप्ता, सुनैना सिंह, कल्पना चौधरी, ईश्वर मणि ओझा आदि ने विनम्र श्रद्धाञ्जलि अर्पित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)