ददरी मेले में झूले की जमीन 1.60 करोड़ में नीलाम:बबलू साहू ने लगाई सबसे ऊंची बोली, लकड़ी बाजार 6.65 लाख की लगी बोली
बलिया के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ददरी मेला 2026 के लिए खुली बोली लगी। झूले, तहबाजारी और लकड़ी बाजार की जमीन की नीलामी नगर पालिका चेयरमैन संतकुमार उर्फ मिठाई लाल और सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा की मौजूदगी में हुई। झूले की जमीन के लिए या-या इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर बबलू साहू ने 1 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई। कई ठेकेदारों और कारोबारियों ने बोली में हिस्सा लिया। लकड़ी बाजार की जमीन 6 लाख 65 हजार रुपये में सुदर्शन के नाम हुई। तहबाजारी की नीलामी 15 लाख रुपये में एसके कांट्रेक्टर के नाम रही। बबलू साहू ने कहा कि ददरी मेला बलिया की पहचान है। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और बच्चों के लिए नए और आधुनिक झूले लगाए जाएंगे और सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)