DDU में आज 'TCS ओरिएंटेशन ड्राइव',:फाइनल ईयर के छात्रों को मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौकरी का मौका
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आज यानी 25 नवंबर को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के सहयोग से 'TCS ओरिएंटेशन ड्राइव-2026' का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में फाइनल ईयर के छात्र शामिल हो सकेंगे। इसके जरिए चुने गए छात्रों को टीसीएस की ओर से फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी और ट्रेनिंग पूरी करने वाले योग्य छात्रों को कंपनी में प्लेसमेंट का मौका भी मिलेगा। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी यह पहल- कुलपति
कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने इस आयोजन को छात्रों के भविष्य और करियर ग्रोथ के लिए एक बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि आज के कॉम्पिटिशन के दौर में डिग्री के साथ-साथ इंडस्ट्री की डिमांड के हिसाब से स्किल सीखना भी बेहद जरूरी है। यूनिवर्सिटी की कोशिश है कि बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर छात्रों को ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और नौकरी के बेहतर मौके दिए जाएं। टीसीएस जैसी बड़ी कंपनी के साथ यह शुरुआत छात्रों को आत्मनिर्भर और जॉब-रेडी बनाएगी। एप्टीट्यूड टेस्ट से लेकर इंटरव्यू की तैयारी तक के मिलेंगे टिप्स
इस ओरिएंटेशन ड्राइव का मकसद छात्रों को कॉर्पोरेट सेक्टर की जरूरतों, नौकरी के मौकों और सिलेक्शन प्रोसेस से रूबरू कराना है। कार्यक्रम में छात्रों को टीसीएस के यूथ एम्प्लॉयमेंट प्रोग्राम (YEP) के तहत मिलने वाली ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कंपनी के बारे में बताने के साथ ही करियर ग्रोथ, जरूरी प्रोफेशनल स्किल्स, एप्टीट्यूड टेस्ट और इंटरव्यू क्रैक करने के खास टिप्स भी दिए जाएंगे। ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और फोटोकॉपी लाना अनिवार्य
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने फाइनल ईयर के सभी छात्रों से इस मौके का फायदा उठाने की अपील की है। इसमें शामिल होने वाले छात्रों को अपने सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स, मार्कशीट और कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC/EWS, यदि लागू हो) साथ लाना जरूरी है। छात्रों को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ उनकी फोटोकॉपी भी लेकर आनी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)