देव दीपावली में पहुंचे मनोज तिवारी:जौनपुर में देवी गीत और पचरा गाकर बांधा समां, बोले- 2027 में फिर योगी सरकार बनेगी
भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी मंगलवार रात करीब 11 बजे देव दीपावली महोत्सव में शामिल होने जौनपुर पहुंचे। उन्होंने श्री शीतला धाम चौकिया में दर्शन-पूजन किया और मंच से देवी गीत व पचरा गाकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। मंदिर परिसर झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा था। तिवारी के पहुंचते ही लोगों ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि कई साल से चौकिया मैया के दरबार में देव दीपावली मनाई जा रही है। यहां का तालाब बेहद सुंदर है। उन्होंने काशी में दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होने का भी जिक्र किया। राजनीतिक सवालों पर उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा की जीत होगी और योगी आदित्यनाथ फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। अपने चर्चित देवी गीतों से बांधा समां दो दिवसीय देव दीपावली महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को मनोज तिवारी ने कुंड के पास बने मंच से देवी गीत और पचरा गाए। उन्होंने अपने चर्चित गीत 'शीतला धाम चौकिया जौनपुर के शान भईल बा...' और 'बानी शेर पर सवार रुपवा मनवा मोहत बा...' समेत कई गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान उन्होंने शीतला माता का जयकारा भी लगाया। बोले- हर साल चौकिया मैया के दरबार आता हूं मनोज तिवारी ने कहा कि शीतला चौकिया मैया का प्रेम और आशीर्वाद पूरी दुनिया में मिलता है। वे हर साल यहां आते हैं और आगे भी आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में जौनपुर ऐसा जिला है, जहां से कई कलाकार और अधिकारी निकलकर बड़े मुकाम तक पहुंचे हैं। काशी में भी की गंगा आरती तिवारी ने बताया कि वे जौनपुर आने से पहले काशी भी गए थे। वहां दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि घाट पर काफी भीड़ थी और आरती में शामिल होने में उन्हें काफी समय लगा। इसके बाद वे चौकिया धाम पहुंचे और माता के दर्शन किए। 2027 में भाजपा की जीत का किया दावा विधानसभा चुनाव को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। आजमगढ़ की अतरौलिया सीट को लेकर परिवार में चल रही राजनीतिक खींचतान पर उन्होंने कहा कि परिवार में थोड़ा-बहुत चलता रहता है। बैठकर बातचीत होगी तो सब ठीक हो जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)