देवदत्त शुक्ल भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बने:काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली, पहले बूथ; जिला स्तर पर संगठन में काम कर चुके

Nov 22, 2026 - 11:01
0
देवदत्त शुक्ल भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बने:काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली, पहले बूथ; जिला स्तर पर संगठन में काम कर चुके
प्रतापगढ़ के देवदत्त शुक्ल को भाजपा किसान मोर्चा के काशी क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाया गया है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने उनकी नियुक्ति की। शुक्ल विकासखंड लालगंज की पहाड़पुर ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि हैं। नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। शुक्ल पहले भी भाजपा संगठन में कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उन्होंने बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर काम किया है। वह पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के उदयपुर व सांगीपुर मंडल के प्रभारी रह चुके हैं। वह भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य भी रहे हैं। उनकी पत्नी शीला शुक्ला भाजपा के चुनाव चिह्न पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुकी हैं। शुक्ल को बधाई देने वालों में भाजपा जिला महामंत्री अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनुराग मिश्र, पवन गौतम, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक मिश्र, धीरज पांडेय, अंकित तिवारी और श्रीनाथ पासी शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User