दीपावली मिलन समारोह:भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर साझा की खुशियां
कानपुर में दीपावली के अवसर पर कमला नगर रामलीला पार्क में मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान के क्षेत्रीय संयोजक आनंद मिश्रा ने किया। समारोह में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों और महापौर का फूलमाला, सनातनी पटका और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत्यदेव पचौरी, विधायक सलिल विश्नोई, रवीन्द्र पाटनी, प्रमिला पाण्डेय, दीपू पाण्डेय, जिलाध्यक्ष अनूप पचौरी, गोविंद मोहन शुक्ल, नीलेश पाण्डेय, दीप रत्न त्रिपाठी, अंकुर श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव और अमित बाजपेई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजन के लिए आनंद मिश्रा और उनकी टीम को बधाई दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)