धीरेंद्र शास्त्री ने राजा भैया की तारीफ की:बोले- पदयात्रा के बाद पहली बार इतनी संख्या में हिंदुत्व के लिए समर्पित लोग एक मंच पर दिखे
प्रतापगढ़ के कुंडा में श्रीराम कथा महोत्सव के तीसरे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राजा भैया की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजा भैया ने हिंदुत्व के लिए काम करने वाले लोगों को एक मंच पर लाने का काम किया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पदयात्रा के बाद यह पहली ऐसी कथा है, जहां उन्होंने इतनी संख्या में हिंदुत्व के लिए समर्पित लोगों को एक मंच पर देखा। उन्होंने कहा कि परिवार और जाति के लिए जीवन समर्पित करने वाले कई लोग मिल जाएंगे, लेकिन देश और हिंदू समाज के लिए जीने वाले कम हैं। उन्होंने कहा कि सनातन का मतलब सिर्फ धार्मिक परंपराओं का पालन करना नहीं, बल्कि सेवा और संस्कार को जीवन में अपनाना है। उनके मुताबिक, हिंदुत्व का मतलब केवल ‘हिंदू-हिंदू भाई-भाई’ कहना नहीं है। किसी हिंदू पर उंगली उठे तो हर हिंदू को उसके साथ खड़ा होना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर देश और समाज के हित में काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीवन केवल खाने-पीने और आपसी विवादों में बिताने के लिए नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि कथा महोत्सव में अगले दिन विश्राम रहेगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक उसी पंडाल में दिव्य दरबार लगाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)