आजम खान के बयान पर नगर विधायक ने तंज कसा:कहा- ‘कुत्ता-कुत्ता कह रहे हैं तो होंगे’; इंकलाब वाले बयान पर भी साधा निशाना

Nov 19, 2026 - 23:47
0
आजम खान के बयान पर नगर विधायक ने तंज कसा:कहा- ‘कुत्ता-कुत्ता कह रहे हैं तो होंगे’; इंकलाब वाले बयान पर भी साधा निशाना
मिर्जापुर में सपा नेता आजम खान के जेल में मिलने वाले खाने को लेकर दिए गए बयान पर नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने तंज कसा। आजम खान ने कहा था कि जेल में ऐसा खाना मिलता था, जिसे गली का कुत्ता भी नहीं खाए। इस पर विधायक ने कहा कि आजम खान खुद को कुत्ता बता रहे हैं, हम तो ऐसा नहीं कह सकते। कुत्ता-कुत्ता कह रहे हैं तो होंगे। गुरुवार को नगर के महुवरिया मोहल्ले में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में पहुंचे नगर विधायक ने मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे आजम खान के बयान को लेकर सवाल किया गया था। विधायक ने कहा कि आजम खान का यह बयान उनकी अपनी सोच को दर्शाता है। सपा नेता के एक अन्य बयान 'अब चुनाव नहीं इंकलाब होगा, बदलाव नहीं सैलाब होगा' पर भी विधायक ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की शुरू से ही देश को अस्थिर करने की धारणा रही है, लेकिन उनकी चाल कामयाब नहीं होगी। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व है। विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के मंसूबे देश की एकता और अखंडता के खिलाफ हैं। उन्होंने 'पांच हम पच्चीस हमारे, हंसकर लिया पाकिस्तान, लड़कर लेंगे हिंदुस्तान' जैसे नारों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User