डीआईजी ने महिला की सिर-कटी लाश मिलने की जगह देखी:हमीरपुर के जंगल में मिला था शव; अब तक पहचान और हत्या का खुलासा नहीं
हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र में गिरवर गांव के पास जंगल में 19 नवंबर की रात एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। शनिवार को चित्रकूट धाम मंडल, बांदा के डीआईजी राजेश एस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, एडिशनल एसपी और जांच टीमों को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। शव मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। महिला के शव का 72 घंटे बाद पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। घटना के 9 दिन बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी है और न ही हत्या का खुलासा हुआ है। महिला की पहचान और हत्या की वजह अब भी पहेली पुलिस के सामने अब भी सवाल हैं कि महिला कौन थी, कहां की रहने वाली थी और गिरवर गांव के जंगल तक कैसे पहुंची। यह भी पता नहीं चल सका है कि उसे वहां कौन लेकर आया था और हत्या की वजह क्या थी। महिला का सिर काटने और उसकी साड़ी जलाने के मामले की भी जांच की जा रही है। डीआईजी बोले- कई टीमें कर रहीं खुलासे की कोशिश डीआईजी राजेश एस ने बताया कि पुलिस की कई टीमें मामले का खुलासा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा होने की उम्मीद जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)