गाजियाबाद में प्रशासन ने 31 जोड़ों की सामूहिक शादी कराई:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को मिलते हैं 85000

Nov 28, 2026 - 15:46
0
गाजियाबाद में प्रशासन ने 31 जोड़ों की सामूहिक शादी कराई:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को मिलते हैं 85000
गाजियाबाद मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को मुरादनगर ब्लॉक कार्यालय में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। 31 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के जोड़े शामिल हुए। विवाह समारोह के दौरान वर-वधू ने अपने-अपने धर्म और परंपराओं के अनुसार शादी की रस्में पूरी कीं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। 27 हिंदू जोड़े कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के 16, अन्य पिछड़ा वर्ग के चार, सामान्य वर्ग के सात और अल्पसंख्यक वर्ग के चार जोड़े शामिल हुए। इनमें 27 हिंदू जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार फेरे और जयमाला के साथ कराया गया, जबकि मुस्लिम समुदाय के चार जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। प्रत्येक जोड़े को 85 हजार रुपये की सहायता मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर कुल 85 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है। इसमें 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री और 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। उपहार सामग्री में वर-वधू के कपड़े, स्टील का डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट और दीवार घड़ी सहित रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला जरूरी सामान दिया जाता है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में मदद करना और विवाह का खर्च उठाने में परिवारों को राहत देना है। सामूहिक विवाह के जरिए अलग-अलग परिवारों के जोड़ों की शादी एक ही आयोजन में कराई जाती है। यह रहे मौजूद समारोह में ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी और खंड विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के आयोजन में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User