सहारनपुर में मिठाई की दुकानों और पेठा फैक्ट्री पर छापा:बर्फी और पेठे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे
सहारनपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार शाम दो जगह छापेमारी की। टीम ने गलीरा रोड स्थित रावत स्वीट्स एंड कन्फेक्शनरी से बर्फी और रामपुर मनिहारान के गांव नन्हेड़ा खुर्द स्थित पेठा फैक्ट्री से पेठे का नमूना लिया। दोनों नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। टीम ने शाम करीब 5 बजे सर्किट हाउस के पास रावत स्वीट्स पर निरीक्षण किया। शिकायत के आधार पर मिलावट की आशंका में बर्फी का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम पेठा बनाने की फैक्ट्री पहुंची। यहां शुभम पुत्र लसावर से पेठे का नमूना लिया गया। जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त के आदेश और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने का अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। नमूने मानकों के विपरीत मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय डॉ. चमन लाल के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश कुमार और विपिन कुमार भी शामिल रहे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मिलावट रोकने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जांच अभियान जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)