फिरोजाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा बरामद
फिरोजाबाद जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को मक्खनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी अजीत के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फोन कर नाबालिग को घर से बाहर बुलाने का आरोप पुलिस के मुताबिक, 20 नवंबर 2026 को पीड़िता की मां ने थाना मक्खनपुर में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि ग्राम सांती निवासी अजीत पुत्र प्रेमपाल ने फोन के माध्यम से उसकी नाबालिग बेटी को रात करीब दो बजे घर से बाहर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। घुनपई अंडरपास के नीचे पुलिस ने की घेराबंदी मामले में नामजद वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के पर्यवेक्षण में दो पुलिस टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीमें लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी घुनपई अंडरपास के नीचे मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी की घेराबंदी कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। फिलहाल घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)