डीएम ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया:बीएलओ सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेंगे मौजूद, मतदाता सूची जांचने की अपील

Nov 21, 2026 - 16:45
0
डीएम ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया:बीएलओ सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेंगे मौजूद, मतदाता सूची जांचने की अपील
जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कई मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे। डॉ. वीके सिंह ने नवजीवन किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मवाना और उच्च प्राथमिक विद्यालय, किशोरपुर (विधानसभा क्षेत्र हस्तिनापुर) का दौरा किया। उन्होंने बीएलओ से अभियान की प्रगति, मतदाताओं से संपर्क, गणना प्रपत्रों और निर्वाचन से जुड़े कामों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े काम गंभीरता, पारदर्शिता और तय समय में पूरे किए जाएं। जिलाधिकारी ने मतदाताओं से आलेख्य मतदाता सूची देखने की अपील की। 21 और 22 नवंबर को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे तय प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। नाम, पता या अन्य जानकारी में गलती होने पर सुधार के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवेदन दें। डॉ. सिंह ने कहा कि साफ और अपडेट मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से सूची में अपना नाम और जानकारी जांचने की अपील की। इस मौके पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीएमओ डॉ. राम प्रसाद, एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User