दिन में 10 घंटे निर्बाध बिजली देने और फाल्ट के नाम पर मनमानी वसूली बंद करने की मांग

Nov 06, 2026 - 06:06
0
दिन में 10 घंटे निर्बाध बिजली देने और फाल्ट के नाम पर मनमानी वसूली बंद करने की मांग
पीपल्दा तहसील क्षेत्र में रबी फसलों की बुवाई व सिंचाई के सीजन में कृषि बिजली की अनियमित आपूर्ति और अघोषित कटौती से किसानों का आक्रोश बढ़ रहा है। किसानों का आरोप है कि निर्धारित 6 घंटे के रोटेशन में से भी उन्हें महज 4 घंटे बिजली मिल रही है। इस समस्या को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पीपल्दा तहसील कमेटी के बैनर तले तहसील सचिव कॉ. मुकुटबिहारी जंगम के नेतृत्व में किसानों व कार्यकर्ताओं ने इटावा बिजली विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद एक्सईएन को 4 सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन में दिन के समय नियमित 10 घंटे बिजली देने, दो-दो घंटे की अघोषित कटौती बंद करने, फाल्ट होने पर किसानों से मनमानी राशि वसूलने पर रोक लगाने और 8 दिन के भीतर सभी समस्याओं का समाधान करने की मांग रखी गई। माकपा सचिव मुकुटबिहारी जंगम, किसान सभा अध्यक्ष सूरजमल मीणा लुहावद, सचिव बाबूलाल बलवानी और सीटू निर्माण मजदूर यूनियन अध्यक्ष कॉ. गोपाललाल महावर ने कहा कि समय पर बिजली न मिलने से फसलें सूखने की कगार पर हैं। इससे किसानों की मेहनत और लागत बर्बाद हो जाएगी। किसानों को पर्याप्त बिजली दिलवाने में यदि 8 दिन में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में भोजराज नागर, कॉ. अमोलकचंद, बाबूलाल सेन, सूरजमल बैरवा, चेतनप्रकाश मीणा, हीरालाल मेहरा, गुलाबचंद मीणा, गेता, बंबूलिया, डोली, जोरावरपुरा, शेरगढ़, गिरधरपुरा, रनोदिया, डड़वाड़ा, नौनेरा, बीजावता के किसान शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User