दीपावली-छठ पर वंदे भारत समेत 5 स्पेशल ट्रेनों का तोहफा:कोहरे के कारण कानपुर से गुजरने वाली 6 ट्रेनें तीन महीने रहेंगी कैंसिल, देखें लिस्ट
दीपावली और छठ पर्व पर रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया है। इनमें नई दिल्ली-पटना के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल और दरभंगा-यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी शामिल हैं। इन ट्रेनों का कानपुर सेंट्रल पर ठहराव होगा। इसके अलावा शकूरबस्ती-सूबेदारगंज अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी कानपुर होकर चलेगी। वहीं, दूसरी ओर सर्दियों में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए दिसंबर से फरवरी तक कानपुर से चलने और गुजरने वाली छह ट्रेनें पूरी तरह या आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। कानपुर होकर गुजरेंगी नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन नंबर 02436 नई दिल्ली से 6 नवंबर को सुबह 8:35 बजे चलेगी और कानपुर सेंट्रल पर दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद 1:35 बजे रवाना होकर रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02435 पटना से 7 नवंबर को सुबह 8 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल पर दोपहर 3:50 बजे पहुंचेगी और 3:55 बजे रवाना होगी।रात 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन में 20 कोच होंगे। दरभंगा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन के पांच-पांच फेरे ट्रेन नंबर 05541 दरभंगा-यशवंतपुर 16 नवंबर से 14 दिसंबर तक हर सोमवार को चलेगी। दरभंगा से दोपहर 3:30 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल अगले दिन सुबह 9:50 बजे पहुंचेगी। यहां से 9:55 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05542 यशवंतपुर-दरभंगा 19 नवंबर से 17 दिसंबर तक हर गुरुवार को चलेगी। यशवंतपुर से रात 10:40 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल पर शनिवार शाम 5 बजे पहुंचेगी और 5:05 बजे रवाना होगी। दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे होंगे। ट्रेन में 24 कोच होंगे। शकूरबस्ती-सूबेदारगंज अनारक्षित स्पेशल ट्रेन नंबर 04420 शकूरबस्ती से 6 और 7 नवंबर को शाम 6:30 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल अगले दिन सुबह 5:10 बजे पहुंचेगी और 5:20 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04419 सूबेदारगंज से 7 और 8 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल पर दोपहर 3:30 बजे पहुंचेगी और 3:40 बजे रवाना होगी। ट्रेन में कुल 15 कोच होंगे। खुर्दा रोड-आनंद विहार पूजा स्पेशल ट्रेन नंबर 08407 खुर्दा रोड से 7 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे चलेगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन पर दोपहर 2:55 बजे पहुंचेगी और 3 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 10:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 08408 आनंद विहार से 9 नवंबर को रात 12:30 बजे चलेगी और गोविंदपुरी पर सुबह 7:50 बजे पहुंचेगी और 7:55 बजे रवाना होगी। ट्रेन में 18 एलएचबी कोच होंगे। कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक बंद रहेंगी ये ट्रेनें सर्दियों में कोहरे के कारण रेलवे ने कुछ पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसका असर कानपुर और आसपास के यात्रियों पर पड़ेगा। ट्रेन नंबर 53351 बरवाडीह-चुनार पैसेंजर चोपन से चुनार के बीच और ट्रेन नंबर 53352 चुनार-बरवाडीह पैसेंजर चुनार से चोपन के बीच 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)