घूम-घूमकर बाइक चोरी करने वाला अरेस्ट, तीन बाइक बरामद:चोरी की बाइक में नंबर प्लेट बदलकर देता था चकमा, 50 CCTV कैमरों से पकड़ा

Nov 05, 2026 - 22:04
0
घूम-घूमकर बाइक चोरी करने वाला अरेस्ट, तीन बाइक बरामद:चोरी की बाइक में नंबर प्लेट बदलकर देता था चकमा, 50 CCTV कैमरों से पकड़ा
नशे का शाैक पूरा करने के चक्कर में साउथ जोन में घूम-घूमकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर वाहन चोर को बर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथी पुलिस पकड़ से दूर है। 50 सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को कामयाबी मिली। शातिर बाइक चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदल कर पुलिस को चकमा देने का काम करता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं। 50 सीसीटीवी कैमरों से आरोपी तक पहुंची पुलिस डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि, बर्रा के सचान गेस्ट के पास रहने वाले विजय कुमार के बेटे राहुल की बाइक बुधवार को घर के बाहर चोरी हो गई थीं। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश कर रही थीं। घटनास्थल व आस-पास के करीब 50 सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर गुरुवार को गोविंद नगर एच ब्लॉक निवासी धीरज को 80 फीट रोड स्थित शिव मंदिर के पास दबोचा। आगे-पीछे की अलग-अलग नंबर प्लेट लगाता था वहीं उसकी निशानदेही पर चोरी की गई तीन बाइकें भी बरामद की। डीसीपी ने बताया कि शातिर नशे के शौक पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देता था। उस पर शहर के विभिन्न थानों में चोरी के कुल पांच मुकदमे है। आरोपी आगे व पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को चकमा देने का काम करता था। वहीं फरार चल रहे उसके दो साथियों की धरपकड़ के लिए टीम लगी हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User