यूपी ने गुजरात को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई:राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, पंजाब और झारखंड भी अंतिम चार में; शुक्रवार को फाइनल
बलिया में चल रही 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब और झारखंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। गुरुवार को प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। यूपी ने गुजरात को 1-0 से हराया चौथे दिन खेल सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ और शाम 6:30 बजे तक चला। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल में मेजबान उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 1-0 से हराया। उत्तर प्रदेश के रहमान ने मैच के 27वें मिनट में गोल किया। गुजरात की टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी। पहले सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश का सामना पश्चिम बंगाल से होगा। दूसरा सेमीफाइनल पंजाब और झारखंड के बीच खेला जाएगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ डॉ. राजेश आर्य ने उत्तर प्रदेश और गुजरात के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पश्चिम बंगाल, पंजाब और झारखंड ने भी जीते मुकाबले पहले क्वार्टर फाइनल में पश्चिम बंगाल ने दिल्ली को 2-0 से हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में पंजाब ने केंद्रीय विद्यालय को 3-0 से और आखिरी क्वार्टर फाइनल में झारखंड ने असम को 4-1 से हराया। प्री-क्वार्टर फाइनल में पश्चिम बंगाल ने लक्षद्वीप को 1-0, दिल्ली ने छत्तीसगढ़ को 3-0, उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु को 4-0 और गुजरात ने केरल को 5-4 से हराया। पंजाब ने आईएसएसओ को 2-0, केंद्रीय विद्यालय ने उत्तराखंड को 2-0, झारखंड ने सीआईएससीई को 3-0 और असम ने बिहार को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को होंगे दोनों सेमीफाइनल और फाइनल शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच होगा। दूसरा सेमीफाइनल मिनी स्टेडियम, शेर में खेला जाएगा। फाइनल सुबह 11 बजे वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इन लोगों ने निभाई निर्णायक की भूमिका प्रतियोगिता में अमल कुंवर, मोहम्मद गयासुद्दीन, अजय यादव, मेहरुद्दीन, शनि कुमार, सौरभ कुमार, अजीत सिंह, चंद्रकांत राय, राजू कुमार, मोहम्मद अशफाक, संजय साहनी, धर्मवीर प्रजापति, रवि शर्मा, हाजी मुनव्वर, मनोज तिवारी, उपेंद्र शुक्ला, नवनीत और विशाल कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, प्रतियोगिता समन्वयक दिनेश कुमार सिंह, सह-समन्वयक अरविंद कुमार सिंह, पंकज सिंह, फील्ड ऑफिसर द्रोणवीर सिंह यादव और मोहम्मद नईम अहमद मौजूद रहे। टेक्निकल डायरेक्टर अश्विनी यादव के साथ दुर्गविजय सिंह, शिवाशंकर सिंह, भूपेश सिंह, रामजनम, अबरार अहमद, मोहम्मद दानिश, शशि प्रकाश राय, अनुज सिंह, प्रवेंद्र यादव, दिलीप राय, पवन आर्य, पंकज यादव, रामप्रकाश, सत्यप्रकाश, अनूप राय, सुनील चौरसिया, प्रवीण राय, सचिन कुमार, शमशाद खान, सच्चिदानंद राय और अजय राज सिंह भी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)