कार में मिले एयरफोर्स के रिटायर्ड कर्मी के शव:बाराबंकी में हत्या के आरोपी पर केस, सिर पर मिले थे चोट के निशान

Nov 05, 2026 - 22:04
0
कार में मिले एयरफोर्स के रिटायर्ड कर्मी के शव:बाराबंकी में हत्या के आरोपी पर केस, सिर पर मिले थे चोट के निशान
बाराबंकी में कार के अंदर मृत मिले एयरफोर्स के रिटायर्ड कर्मी के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार शाम 6 बजे उनकी पत्नी की तहरीर पर आवास विकास कॉलोनी के अश्वनी सिंह को नामजद किया गया। लखनऊ के जानकीपुरम निवासी नितेश मिश्र (40) एयरफोर्स से रिटायर्ड थे। वह देवा रोड स्थित सीसीआई कंपनी में काम करते थे। एयरफोर्स के रिटायर्ड कर्मी के सिर में चोट के निशान थे 1 नवंबर की सुबह उनका शव नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बाराबंकी पुराने राजमार्ग पर मयूर विहार कॉलोनी के पास खड़ी कार में मिला था। उनके सिर पर चोट के निशान थे। नितेश की पत्नी रंजना मिश्रा ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अश्वनी सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User